गार्जियन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, स्टीव बेल के अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने का निर्णय लिया गया है। स्टीव बेल के कार्टून पिछले 40 वर्षों में गार्जियन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का व्यंग्यचित्र बनाने पर द गार्जियन अखबार ने अपने 40 साल पुराने संपादकीय कार्टूनिस्ट स्टीव बेल को नौकरी से निकाल दिया। इसके बारे में आलोचकों ने इसे यहूदी विरोधी माना था। बेल 1983 से द गार्जियन के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
गार्जियन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, स्टीव बेल के अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने का निर्णय लिया गया है। स्टीव बेल के कार्टून पिछले 40 वर्षों में गार्जियन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। हम उन्हें धन्यवाद और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनके सैकड़ों कार्टूनों में यहूदी विरोधी मानसिकता दिखाई देने के आरोप लगते रहे है।
चीन के पास 500 से अधिक परमाणु बम, बना रहा आईसीबीएम : अमेरिका
चीन के पास 500 से अधिक परमाणु बम हैं और वह नई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) विकसित कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पेंटागन का कहना है कि 2030 तक चीन के पास 1000 से अधिक परमाणु हथियार होंगे। अमेरिकी कांग्रेस को चीन पर भेजी रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि अगले दशक में, चीन अपनी परमाणु ताकत का तेजी से आधुनिकीकरण, विविधता और विस्तार करना जारी रखेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पारंपरिक रूप से सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय-रेंज मिसाइल प्रणालियों के विकास की संभावना तलाश रहा है।