न्यूजीलैंड के व्हाइट द्वीप में पिछले वर्ष दिसंबर में ज्वालामुखी विस्फोट में बुरी तरह घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार रात मौत हो जाने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। पुलिस ने सोमवार को बयान कर यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, व्हाइट आइलैंड पर 9 दिसंबर को हुए विस्फोट में पॉल ब्राउन और उनकी दो बेटियों को बचाया गया था। 21 वर्षीय क्रिस्टल ब्राउन 23 दिसंबर को घायल हो गए थे। इस हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।
ऑस्ट्रेलिया में ऊंचे पेड़ों पर रहने वाले खूबसूरत जीव कोआला को विलुप्त होने वाली प्रजाति घोषित किया जा सकता है। इसका एलान सोमवार को स्वयं देश के पर्यावरण मंत्री ने किया।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से बड़ी संख्या में कोआला मारे गए और उनके रहने के 30 फीसद स्थान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। वहीं सरकार ने बुशफायर में मारे गए लोगों के लिए 70 करोड़ डॉलर की सहायता देने की बात कही है।