फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा : नोवा स्कोटिया प्रांत में एक 23 वर्षीय भारतीय युवक की निर्मम हत्या, नस्लभेदी अपराध की आशंका

Thu, 09 Sep 2021 07:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो

सार

फ्लैट पर ही हमला होने के बाद अधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक टैक्सी कंपनी से जुड़ने के साथ-साथ रेस्टोरेंट में भी काम करता था।
विज्ञापन
प्रभजोत सिंह कटरी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में एक 23 वर्षीय भारतीय युवक प्रभजोत सिंह खत्री की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक का शव उसके फ्लैट से बरामद किया है। भारतीय मूल के नागरिकों ने इस घटना को नस्लभेदी अपराध बताया है।

विज्ञापन


त्रुरोरो पुलिस सर्विस के डेविड मैकनिल ने बताया कि रविवार तड़के दो बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी पाया कि युवक पर जानलेवा हमला किया गया था।

बाद में अधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक टैक्सी कंपनी से जुड़ा था और रेस्टोरेंट में भी काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


भारत मूल की सांसद सोनिया सिद्धु ने की निंदा
प्रभजोत सिंह खत्री की हत्या की भारत कनाडा मूल की सांसद सोनिया सिद्धु ने निंदा की है। गुरुवार को जारी बयान में सांसद ने कहा कि मैं खत्री के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करती हूं। यह घृणा अस्वीकार्य है। नस्ली हिंसा के खिलाफ लड़ाई जारी रखना होगी। हमारे देश में नफरत का कोई स्थान नहीं है। 

अमेरिका में कपूरथला के युवक की गोली मारकर हत्या
कपूरथला। अमेरिका के टेक्सास में स्टोर में काम करने वाले कपूरथला के युवक की एक अश्वेत ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्टोर बंद करने का समय होने पर कसीनो पर गेम खेलने से रोकने की वजह से गुस्साए आरोपी ने यह वारदात अंजाम दी। युवक गुरजीत पाल सिंह पुत्र सिमरनजीत सिंह कस्बा बेगोवाल के बस्सी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बीते दिन अमेरिकी समयानुसार रात करीब 10 बजे वह स्टोर पर काम कर रहा था। इस दौरान एक अश्वेत अमेरिकी कसीनो पर गेम खेल रहा था। गेम का समय खत्म होने पर उसे रोका गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें