उत्तरी माली में इस्लामी आतंकियों ने शनिवार को एक सेना शिविर पर हमला किया। इस हमले में 14 सैनिकों की मौत हो गई। सेना प्रवक्ता कर्नल डरेन कोन ने आतंकी हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला टिंबुकटु क्षेत्र में हुआ है।
मौके पर से 17 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 14 शव सैनिकों के हैं। हालांकि सैन्य बेस अब भी मिलान सेना के कब्जे में हैं। पिछले जनवरी में पश्चिमी शहर गाओ में हुए सैन्य शिविर में हमले में 54 लोगों की मौत हो गई थी।