फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचना है तो खाएं मछली, एक रिसर्च में किया गया है दावा

Sun, 28 Jan 2018 02:54 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, टोरंटो
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शोध में पाया गया है कि मछली खाने से कैंसर की रोकथाम हो सकती है। शोध के मुताबिक, मछली में एक विशेष प्रकार का तेल पाया जाता है जिसका नाम ओमेगा-3एस है। यह उन तेलों की तुलना में ज्यादा प्रभावी माना जाता है जो कि कैंसर की रोकथाम में असरदार माने जाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कैंसर की रोकथाम के साथ-साथ ओमेगा-3 एस ट्यूमर के विकास को रोकने में भी काफी असरदार है। 

विज्ञापन


गुलाफ यूनिवर्सिटी ऑफ कनाडा के डेविड मे ने कहा कि पहली बार किसी शोध में पाया कि मछली के ओमेगा-3 एस नामक तेल से कैंसर और ट्यूमर की रोकथाम वाला यह पहला शोध है। उन्होंने कहा कि ओमेगा-3 कैंसर की रोकथाम कर प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़े जीन को बदलकर और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। ओमेगा-3 एस एक ऐसा विटामिन है जो मछली के अलावा कई समुद्री पौधों में भी पाया जाता है। 

ओमेगा तीन प्रकार के होते हैं, फैटी एसिड-अ-लिनोलेनिक एसिड (एएलए), इकोसापैनटोइनिक एसिड (ईपीए) और डोकोसैक्सिनोइक एसिड ( डीएचए)। यह शोध ‘द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री’ में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें