भारत में जहां भीषण ठंड जारी है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड गर्मी से झुलस रहा है। देश में इस हफ्ते गर्म हवाओं का भयंकर दौर रहा, जिसके चलते आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में तापमान 49 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, भयंकर गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में तापमान सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक है।