नेपाल पुलिस ने छह भारतीयों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। भोजपुर जिले से गिरफ्तार भारतीयों नागरिकों पर स्थानीय ग्रामीणों को ठगने का आरोप है। पकड़े गए आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। हिमालय टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पालिश चढ़ाने के लिए ग्रामीणों से सोने के आभूषण लिए थे और बदले में नकली आभूषण लौटा दिए।
इसका का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। भोजपुर से फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच चल रही है।