फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगांडा में सोशल मीडिया पर टैक्स, लाखों लोगों ने बंद किया इंटरनेट

Sat, 02 Mar 2019 05:02 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, कंपाला
विज्ञापन
Social Media
विज्ञापन

अफ्रीकी देश युगांडा में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर टैक्स लगा दिया गया है। इसके चलते लाखों लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर दिया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों के बोलने के अधिकार पर प्रहार किया है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा पहली बार हुआ है। युगांडा सरकार ने फेसबुक समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिदिन 100 सेंट यानी करीब 66 रुपये का टैक्स लगाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने गॉसिप पर रोक लगाने की बात कहते हुए टैक्स का प्रस्ताव पिछले साल जुलाई में पेश किया था। इस टैक्स के दायरे में फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। इसके चलते करीब 25 लाख लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

12 लाख लोगों ने चुकाया टैक्स

अब भी देश के 12 लाख लोग ऐसे हैं, जो टैक्स चुकाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार की इस कार्रवाई के चलते देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें