फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला संकट में अमेरिका के प्रस्ताव पर रूस और चीन का वीटो

Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस और चीन ने वेनेजुएला संकट से निपटने संबंधी अमेरिका के प्रस्ताव के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद परिषद में मॉस्को के प्रस्ताव को भी पर्याप्त वोट नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


अमेरिकी प्रस्ताव में वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने और बिना किसी रुकावट के मानवीय मदद पहुंचाने की बात की गई थी। इस प्रस्ताव को 15 सदस्यीय परिषद में नौ मत मिले जबकि मॉस्को और बीजिंग ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। 

वहीं रूस के प्रस्ताव में शांतिपूर्ण माध्यमों से मामले को सुलझाने की अपील की गई थी। इसमें मादुरो की सरकार की सहमति से ही सभी मानवीय मदद दिए जाने पर बल दिया गया था। इस प्रस्ताव को केवल चार वोट मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें