फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: टोलो न्यूज के जिस पत्रकार की हत्या की खबर, उसके ट्विटर हैंडल पर लिखा- मौत की बात झूठ

Thu, 26 Aug 2021 11:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि तालिबानी आतंकियों ने उसके साथ उसके कैमरामैन को भी बुरी तरह पीटा और उनके मोबाइल फोन और कैमरे जब्त कर लिए।
विज्ञापन
तालिबान ने टोलो न्यूज के पत्रकार जियार खान याद की काबुल में की हत्या। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में एक रिपोर्टर की हत्या की खबरों ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही अफगान मीडिया में कहा गया था कि तालिबान ने काबुल में टोलो न्यूज के एक रिपोर्टर की जबरदस्त पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस खबर के वायरल होने के बाद रिपोर्टर के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि तालिबान ने उसे और उसके कैमरामैन को बुरी तरह मारा, लेकिन उसकी हत्या की खबरें झूठी हैं।
विज्ञापन


टोलो न्यूज के जिस रिपोर्टर ने यह बात कही है, उसका नाम जियार खान याद है। बताया गया है कि बुधवार को जब वे काबुल की हाजी याकूब रोड पर अफगानिस्तान में फैली गरीबी और बेरोजगारी पर रिपोर्टिंग कर रहे थे, उसी दौरान तालिबान के कुछ दहशतगर्दों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उन्हें बंदूक के बटों से मारा गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। 



क्या बोला टोलो न्यूज का पत्रकार?
जियार खान याद ने टोलो न्यूज को बताया कि जब हम फुटेज ले रहे थे, तब तालिबान के कुछ लोग आए और उन्होंने बिना किसी पूछताछ के मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन और कैमरामैन से कैमरा छीन लिया। जियार के मुताबिक, उन्होंने अपने मीडियाकर्मी होने के सबूत पेश किए और आईडी कार्ड भी दिखाए, लेकिन तालिबानी आतंकियों ने उन्हें थप्पड़ और बंदूक के बटों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें