फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल ब्लास्ट: जलालाबाद में तालिबानी काफिलों पर हमला , तीन की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 18 Sep 2021 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद

सार

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इसमें ज्यादातर आम नागिरक शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में तालिबानी लड़ाकों के वाहन पर सीरियल ब्लास्ट करने की खबर आ रही है। सिलसिलेवार हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल होने की सूचना है। उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। नंगरहार प्रांत के अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इसमें ज्यादातर आम नागिरक शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन


अभी तक हमले की किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी में तालिबान के वाहनों को निशाना बनाकर किए गए तीन विस्फोटों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि,अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी ने इस आतंकी घटना को अंजाम दिया है। इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी का मुख्यालय पूर्वी अफगानिस्तान में स्थित है और वे अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों के दुश्मन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें