तालिबान ने सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान से जाने के लिए चार्टर्ड विमान पर चढ़ने से रोक दिया। एक अमेरिकी संस्थान में काम करने वाली अफगान कर्मचारी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मंगलवार को कहा, तालिबान ने उन्हें और सैकड़ों अन्य लोगों को विमान पर चढ़ने से रोक दिया। महिला ने कहा, यदि तालिबान ने उन्हें ढूंढ लिया तो, उनकी जान को खतरा है। अमेरिकी संस्थान एसेंड सालों से अफगान महिला और लड़कियों के लिए काम कर रहा था।
वह महिला अमेरिकी नागरिकों और ग्रीन कार्डधारकों सहित उन सैकड़ों लोगों में शामिल है, जो एक हफ्ते से ज्यादा समय से बड़े रिहायसी हॉल और होटलों में रुके हुए हैं और विमान में सवार होने के लिए तालिबान की इजाजत का इंतजार कर रहे हैं।