फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: ताइवान ने दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस, वियतनाम के दावों को खारिज किया, बढ़ सकता है तनाव

Sun, 21 Jul 2024 12:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'दोनों देशों द्वारा किए गए दावे 'अस्वीकार्य' हैं और दक्षिण चीन सागर में अपने द्वीपों पर रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) के संप्रभु अधिकारों पर जोर दिया।'
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर में विवाद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में विस्तारित महाद्वीपीय शेल्फ पर फिलीपींस और वियतनाम के दावों को खारिज कर दिया है। इससे दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों की कार्रवाईयां ताइवान की संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय और समुद्री कानूनों का उल्लंघन करती हैं।
विज्ञापन


ताइवान के दावे के बाद दक्षिण चीन सागर में बढ़ सकता है तनाव
ताइवानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'दोनों देशों द्वारा किए गए दावे 'अस्वीकार्य' हैं और दक्षिण चीन सागर में अपने द्वीपों पर रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) के संप्रभु अधिकारों पर जोर दिया।
हालांकि, ताइवान ने यह भी कहा कि ताइवान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ 'परामर्श के आधार पर' दक्षिण चीन सागर से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए तैयार है।
विज्ञापन


वियतनाम और फिलीपींस ने किया था दावा
वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में महाद्वीपीय शेल्फ की सीमाओं पर अपना दावा जताया। जिसके बाद ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर वियतनाम के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। एक महीने पहले फिलीपीं ने भी इस तरह का दावा किया था। वियतनाम और फिलीपींस अपने तटों से 200 समुद्री मील तक महाद्वीपीय शेल्फ की मांग कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी ये मांग की गई है। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पहले ही चीन के दबदबे के चलते तनाव से जूझ रहा है और चीन, ताइवान के साथ ही फिलीपींस, ब्रूनेई, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया समेत कई देशों ने दक्षिण चीन सागर के विवादित जल में दावे किए हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें