ताइवान की राजधानी ताइपे के पास भारतीय समयानुसार देर रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही है। भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर गहराई में ताइपे से 182 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।
फ्रेंच गुयाना में 6.1 तीव्रता का भूकंप
वहीं, मंगलवार को ही एक घंटा छह मिनट पहले फ्रेंच गुयाना के केयेन शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की है। फ्रेंच गुयाना में भूकंप भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 5 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में और फ्रेंच गुयाना से 1174 किलोमीटर पूर्वोत्तर केयेन में केंद्रित था।