फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद का निधन, चचेरे भाई बने नए शासक

Sat, 11 Jan 2020 08:42 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, मस्कत
विज्ञापन
सुल्तान कबूस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद की 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। काबूस अरब जगत में सबसे लंबे समय तक सुल्तान रहे। उनका निधन शुक्रवार शाम को हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर था, जिसका  बेल्जियम से इलाज कराकर वह पिछले महीने ही लौटे थे। 

विज्ञापन


ओमान के संस्कृति मंत्री और दिवंगत सुल्तान काबूस के चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ने देश के नए शाह के रूप में शपथ ली है। सरकार ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘हैसम बिन तारिक ने देश के नए सुल्तान के रूप में शपथ ली... परिवार ने आपस में बातचीत के बाद उन्हीं को नया शासक बनाने का फैसला लिया जिन्हें सुल्तान ने चुना था।’

आधुनिक अरब में सबसे लंबे समय तक शासक रहे सुल्तान काबूस ने विवाह नहीं किया था और उनकी कोई संतान नहीं थी इसलिए गद्दी का कोई उत्तराधिकारी नहीं था। ओमान के संविधान के अनुसार, शाही परिवार के पास नया शासक चुनने के लिए तीन दिन का वक्त होता है। अगर परिवार चुनाव नहीं कर पाता है तो परिवार के नाम लिखे पत्र में काबूस द्वारा चुने गए व्यक्ति को नया सुल्तान बना दिया जाता है।
विज्ञापन


1970 में  ब्रिटेन के समर्थन से सुल्तान काबूस ने अपने पिता को गद्दी से हटाया और खुद ओमान के सुल्तान बने। उन्होंने ओमान की तरक्की के लिए तेल से होने वाली कमाई का प्रयोग किया। सुल्तान काबूस शादीशुदा नहीं थे, इसलिए उनके उत्तराधिकारी के तौर पर अब कोई नहीं है। 

ओमान के सुल्तान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें