फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: भारत में पांच साल पहले पकड़ा गया था काबुल एयरपोर्ट का आत्मघाती हमलावर, आईएस-के से जुड़ी पत्रिका में दावा

Sat, 18 Sep 2021 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

इसी साल 26 अगस्त को काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था। काबुल हवाईअड्डे पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुए इस हमले में 180 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
तालिबान - फोटो : Afghanistan Times
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) ने बड़ा खुलासा किया है कि पिछले महीने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला आत्मघाती हमलावर को पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल में भेज दिया गया था और बाद में उसे अफगानिस्तान भेज दिया गया।  आईएसआईएस-के ने अपनी पत्रिका के नए अंक में इसका दावा किया है। इस दावे के बाद अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद 26 अगस्त को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी। आतंकी संगठन का आतंकी दिल्ली 2016 में दिल्ली में पकड़ा गया था।  

अब्दुर रहमान अल-लोगरी ने किया था आत्मघाती हमला
ISIS-K ने दावा किया कि अब्दुर रहमान अल-लोगरी नाम के आत्मघाती हमलावर भारत में पांच साल पहले ही पकड़ा गया था, जब वह "कश्मीर का बदला लेने के लिए" भारत में हमला करने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचा था। जेल में सजा काटने के बाद उसे फिर से अफगानिस्तान भेज दिया गया और अमेरिकी सेना की मदद से काबुल एयरपोर्ट से निकाले जा रहे लोगों के दौरान इस हमले को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें