फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में हो रहा पेट का कैंसर, 30 फीसदी का ही इलाज संभव

Thu, 02 Jan 2020 04:14 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पेट के शुरुआती कैंसर पर हुए शोध में पता चला है कि 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों में ये अलग रूप में सामने आती है। अमेरिका के न्यू मेयो क्लीनिक द्वारा बुजुर्ग लोगों में पेट के कैंसर को लेकर शोध में पता चला है कि इसकी शुरुआत तेज होती है। फैलती भी तेजी से है जिसका इलाज कठिन है। इसमें कीमोथैरेपी भी असर नहीं करती है। जर्नल सर्जरी में प्रकाशित इस शोध के अनुसार कम उम्र में पेट का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है जिसमें 30 फीसदी पेट के कैंसर का ही इलाज संभव है। 

विज्ञापन


वहीं अधिक उम्र के लोगों में पिछले एक दशक में पेट के कैंसर के मामले में कमी दर्ज की जा रही है। वरिष्ठ शोधकर्ता और सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो. ट्रेविस ग्रोट्ज का कहना है कि ये चेतावनी है क्योंकि पेट का कैंसर खतरनाक रोग है। वे कहते हैं कि बहुत से लोगों को पेट के कैंसर के लक्षणों के बारे में नहीं पता है। इसका नतीजा ये है कि युवाओं में इस बीमारी का पता देर में चलता है और उस वक्त उतना कारगर इलाज संभव नहीं है।

70 की बजाए 30 से 40 की उम्र में कैंसर
डॉ. ग्रोट्ज बताते हैं कि पेट के कैंसर का पता अमूमन 70 की उम्र में चलता था। अब इसके मामले में बढ़ोतरी के साथ ये बीमारी 30 से 40 की उम्र में भी होने लगी है। ग्रोट्ज का कहना है कि कम उम्र में होने वाला कैंसर घातक होने के साथ आनुवांशिक रूप से अलग है।
विज्ञापन


पेट के कैंसर रोगी की औसत उम्र 68 साल
अध्ययनों के अनुसार पेट के कैंसर से ग्रसित रोगी की औसत उम्र करीब 68 साल होती है। लेकिन 30, 40 और 50 साल के लोगों को अब अधिक खतरा है। हालांकि फिर भी ये साफ नहीं है कि कम या अधिक उम्र में होने वाले पेट के कैंसर से ग्रसित रोगी की औसत उम्र क्या होती है लेकिन 40,50 या 60 की उम्र को प्राथमिकता दी जा रही है।

देर से शुरु होने वाले कैंसर मामले में कमी
शोधकर्ताओं ने 1973 से 1995 के बीच देर से शुरू होने वाले पेट के कैंसर में 1.8 फीसदी और जल्दी शुरू होने वाले पेट के कैंसर के मामलों में 1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की, लेकिन 2013 के मध्य से इसमें 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

खाना खत्म होने से पहले पेट तो नहीं भर जाता?
कम उम्र के लोगों में पेट के कैंसर के बढ़ते मामले को लेकर अब फिजिशियन चिकित्सकों पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। उन्हें युवाओं पर नजर रखनी होगी। युवा लोग जो प्लेट का खाना खत्म होने से पहले ही कहने लगते हैं कि उनका पेट भर गया है, खाना डकार से वापस आता है, एब्डॉमेन में दर्द रहता है, तेजी से वजन घट रहा है, खाने में तकलीफ हो रही है तो बिना देर किए अपने चिकित्सक से मिलें और राय लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें