फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का लगाया आरोप

Tue, 18 Jun 2024 05:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sri Lanka: द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने एक बयान में कहा कि जाफना प्रायद्वीप के डेल्फ्ट के उत्तरी द्वीप में आज कथित तौर पर अवैध शिकार की ताजा घटना में एक भारतीय नौका जब्त की गई और चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
मछुआरों की नाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। नौसेना ने उन पर अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप लगाया है। इस तरह के आरोपों में इस साल अब तक 180 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने एक बयान में कहा कि जाफना प्रायद्वीप के डेल्फ्ट के उत्तरी द्वीप में आज कथित तौर पर अवैध शिकार की ताजा घटना में एक भारतीय नौका जब्त की गई और चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। 

नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मछली पकड़ने के लिए 2024 में अब तक 182 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी 25 नौकाएं जब्त की गई हैं। पिछले साल 2023 में 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने कहा कि भारती द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा की जाएगी, जब वह 20 जून को यहां आएंगे। 

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंका के नौसैनिकों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें