फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet Landing In Pakistan: स्पाइसजेट फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, कराची/पटना।

सार

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। यात्रियों को सहज करने के लिए जलपान कराया गया है। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि विमान में कुल 150 यात्री सवार थे।

विज्ञापन




बाएं टैंक में रिसाव की थी आशंका: डीजीसीए
 पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह छठी घटना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहे बोइंग 737 मैक्स विमान ने अपने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखाना शुरू कर दिया था, जब वह हवा में था। इसलिए, विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जब कराची हवाई अड्डे पर निरीक्षण किया गया, तो बाएं टैंक से कोई दृश्य रिसाव नहीं देखा गया।
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने जारी किया बयान
स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, 5 जुलाई, 2022 को स्पाइसजेट बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-11 (दिल्ली-दुबई) को एक संकेतक लाइट खराब होने के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

विज्ञापन

पटना : गो एयर के विमान में तकनीकी खराबी, आधे रास्ते से दिल्ली लौटा
उधर, पटना हवाई अड्डे पर दिल्ली से पटना के लिए चला विमान लैंड नहीं कर सका। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे लैंड करने वाला गो एयर की उड़ान संख्या जी8 131  दिल्ली से पटना के रास्ते में ही था की पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का आभास हुआ। बताया जाता है कि दिल्ली से उड़ा विमान लखनऊ भी नहीं पहुंच सका था तभी पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की वजह से वापस यात्रियों से भरे विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

पटना हवाई अड्डे पर गो एयर की उड़ान संख्या जी8 131 से पटना आ रहे यात्रियों के परिजन व्याकुल हो उठे की आखिर ऐसी क्या वजह हुई की विमान रास्ते से ही वापस लौट गया। मंगलवार को पटना से दिल्ली जा रहे यात्रियों ने विमान के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के बाद  हंगामा किया। विमान कंपनी द्वारा दूसरे विमान से दिल्ली भेजने के आश्वासन देने के बाद यात्री शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें