फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में लैंडिंग के समय विस्फोट, तेज रफ्तार की वजह से नहीं खोया नियंत्रण

Fri, 11 Dec 2020 09:31 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
स्टारशिप रॉकेट - फोटो : Twitter - @SpaceX
विज्ञापन

अमेरिका की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के चांद और मंगल मिशन को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के स्टारशिप रॉकेट में लॉन्चिंग टेस्ट के बाद विस्फोट हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय इस रॉकेट की रफ्तार इतनी तेज बढ़ गई थी कि इसे नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन



इसके बाद यह रॉकेट जमीन से टकराया और आग के गोले में बदल गया। इस रॉकेट को टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की रॉकेट फैसिलिटी से लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप एसएन8 था। इसकी मदद से अंतरिक्ष मिशन में इंसानों और 100 टन कार्गो चांद और मंगल तक पहुंचाने की योजना थी।



यहां देखें वीडियो



इससे पहले मंगलवार को स्टारशिप की लॉन्चिंग रोकी गई थी। मंगलवार को स्टारशिप रॉकेट की टेस्टिंग लिफ्ट-ऑफ से सिर्फ एक सेकंड पहले ही रोक दी गई थी। इस रॉकेट को लॉन्चिंग के बाद 41,000 की ऊंचाई तक जाकर तीन रैप्टर इंजन से लैंडिंग करनी थी। 
विज्ञापन


जरूरी डाटा जुटा लिया - मस्क
एलन मस्क ने विस्फोट के बाद भी अपनी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने जरूरी डाटा जुटा लिया है। रॉकेट के ऊपर बढ़ने के बाद इसके सभी इंजन शुरू हो गए थे। वापस लौटते समय फ्यूल हेडर का टैंक प्रेशर लो था। जिसकी वजह से लौटते समय इसकी रफ्तार तेज हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें