फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क की स्पेसएक्स का बड़ा कारनामा, एक रॉकेट से लॉन्च किए रिकॉर्ड 143 सैटेलाइट

Mon, 25 Jan 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
स्पेसएक्स ने एक रॉकेट से लॉन्च किए रिकॉर्ड 143 सैटेलाइट - फोटो : twitter.com/SpaceX
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही रॉकेट से 143 छोटे सैटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड बनाया। कीमत में कटौती के हिसाब से यह मिशन बेहद ही सस्ता है जिसे ट्रांसपोर्टर-1 का नाम दिया गया है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क के मुताबिक इससे पहले कभी भी इस तरह का कारनामा नहीं किया गया है। इससे छोटी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का रास्ता खुला है।

विज्ञापन


अमेरिका में फ्लोरिडा के पूर्वी तट स्थित कैप कैनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लांच कांप्लेक्स 40 से कंपनी का फालकन-9 रॉकेट करीब 10 बजे सुबह रवाना हुआ। इसमें 133 कमर्शियल और 10 स्टारलिंक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में एक साथ पहुंचाया। बता दें कि ये कंपनी के स्मालसेट राइडशेयर प्रोग्राम का हिस्सा था। इसका मकसद अंतरिक्ष के दरवाजों को छोटे सैटेलाइट ऑपरेटर्स के लिए खोलना है। 
कंपनी के मुताबिक ये काफी सस्ता है। इसे पहले खराब मौसम के चलते एक दिन के लिए टालना पड़ा था। यह एक मिशन में भेजे गए सैटेलाइट की सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही स्पेसएक्स का पहला स्मालसैट राइडशेयर प्रोग्राम मिशन पूरा हो रहा है। स्पेस एक्स इंटरनेट की क्षमता को बढ़ाने के मकसद से कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज चुका है। इस पर कंपनी ने करीब 10 अरब डॉलर का निवेश किया है।
विज्ञापन


छोटी कंपनियों की अंतरिक्ष तक बनाई पहुंच
कंपनी के मुताबिक, राइडशेयर प्रोग्राम छोटी सैटेलाइट कंपनियों को कम कीमत पर स्पेस तक पहुंच देता है। 200 किलोग्राम वजन वाले सैटेलाइट के लिए दस लाख डॉलर (करीब सवा सात करोड़ रुपये) से इसकी शुरुआत होती है। इसके जरिए ये कंपनियां अपने सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज सकती हैं।

अमेरिका और जर्मनी के सैटेलाइट शामिल
स्पेसएक्स द्वारा लांच किए गए 143 सैटेलाइट में अमेरिका और जर्मनी के 48 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट, 17 कम्युनिकेशन सैटेलाइट और 30 छोटे सैटेलाइट शामिल हैं। फाल्कन-9 रॉकेट ने शू बॉक्स के साइज वाले क्यूबसेट्स और बहुत भारी माइक्रो सैटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा।

सैटेलाइट की संख्या वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए काफी
नासा ने एक बयान में कहा कि सैटेलाइट की संख्या अमेरिकी और विश्व रिकॉर्ड दोनों को तोड़ने के हिसाब से बहुत ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 108 सैटेलाइट लांच करने का है। नवंबर 2018 में सिग्नस मिशन से इन्हें लांच किया गया था। स्पेसएक्स का पिछला रिकॉर्ड 64 सैटेलाइट का है, जो दिसंबर 2018 में लांच किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें