फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौती: उत्तर और दक्षिण कोरिया के मिसाइल दागने से भड़का जापान, कहा- यह नियमों का घोर उल्लंघन

Wed, 15 Sep 2021 03:36 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद जापान भड़क गया है और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया का यह कदम मानव जाति और क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
किम जोंग उन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी ताकत दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने के दो दिन बाद ही दो बैलेस्टिक मिसाइलों दागी हैं। बुधवार को दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से यह आक्रामक कार्रवाई की है। इसके जवाब में प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी दक्षिण कोरिया ने भी करारा जवाब देते हुए अपनी किलर पनडुब्बी से बैलेस्टिक मिसाइल दागी। इस दौरान खुद राष्ट्रपति भी परीक्षण स्थल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि उसने बुधवार दोपहर को अपना पहला बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण पानी के भीतर किया। उसने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित मिसाइल को 3,000 टन श्रेणी की पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचने से पहले पूर्व-निर्धारित दूरी को तय किया। बयान में कहा गया कि इस हथियार से दक्षिण कोरिया को संभावित बाहरी खतरों से बचने, आत्मरक्षा को बढ़ावा देने और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इससे पहले उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर समुद्र की ओर से दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा दिया। उसने दो दिन पहले भी क्रूज मिसाइल परीक्षण किया था। इस बीच, जापान के पीएम योशीहिदे सुगा ने उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रक्षेपण को अपमानजनक बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।

जापान ने की पुष्टि, उत्तर कोरियाई मिसाइलें समुद्र में गिरीं
दक्षिण कोरियाई ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया प्राधिकारी उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों के बारे में और अधिक जानकारियां जुटा रहे हैं। जापान के तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि दोनों मिसाइलें जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समुद्र में गिरीं। किसी भी जहाज या विमान को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइलों का ताजा प्रक्षेपण अमेरिकी राष्ट्रपति पर परमाणु वार्ता पर फिर से दबाव बनाना हो सकता है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद जापान भड़क गया है और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया का यह कदम मानव जाति और क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है। हमारी सेना और अमेरिका खुफिया अधिकारी इस घटना के बारे में और जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

वहीं जापान के प्रधानमंत्री पीएम योशीहिदे सुगा ने कहा है कि गोलीबारी से जापान और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है और यह पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार हैं। हम सतर्क हैं और निगरानी कर रहे हैं।

सैन्य टकराव का बढ़ा खतरा
उत्तर कोरिया ने छह परमाणु परीक्षण किए हैं और अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल विकसित कर ली है। इससे सैन्य टकराव और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाने का खतरा बढ़ गया है। उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सामना करने के लिए उसे परमाणु हथियारों की जरूरत है। उत्तर कोरियाई मिसाइलें जापानी विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी हैं लेकिन इस कार्रवाई पर जापान ने भी नाराजगी जताई है। इस बीच, दक्षिण कोरिया की जवाबी कार्रवाई से वह दुनिया का ऐसा सातवां देश बन गया है जिसके पास यह बेजोड़ क्षमता है। 

दक्षिण कोरिया व चीनी विदेश मंत्रियों की मुलाकात
दक्षिण कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को मुलाकात की जिसमें उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग इयू-योंग अपने चीनी समकक्ष वांग यी से इस दौरान उत्तर कोरिया से परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के लिए उसको मनाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कह सकते हैं। बता दें कि चीन, उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा सहयोगी और सहायक देश है। उत्तर कोरिया का 90 प्रतिशत से अधिक कारोबार चीन के जरिए होता है।

उत्तर कोरिया से कोई दुश्मनी नहीं : अमेरिका
एशियाई सहयोगियों के साथ बैठक करने पहुंचे अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका दुश्मनी नहीं रखता है। अमेरिका को उम्मीद है कि उत्तर कोरिया अपने एटमी हथियार व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत की पेशकश के बारे में सकारात्मक उत्तर देगा। उत्तर कोरिया के साथ उसकी परमाणु महत्वाकांक्षा को लेकर गतिरोध समाप्त करने पर अमेरिका, जापान व दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों से बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें