फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारत से भी खराब पाकिस्तान का हाल, प्रदूषण के कारण 12.7 करोड़ की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल

Thu, 02 Nov 2023 08:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची

सार

 पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक महीने तक लगातार मास्क लगाने के भी कहा गया है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
Smog Emergency - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया, क्योंकि प्रांतीय राजधानी दुनियाभर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है। सरकार का यह फैसला लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने के लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आया है।
विज्ञापन


एलएचसी के न्यायाधीश शाहिद करीम ने बुधवार को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता के लिए लाहौर आयुक्त को फटकार लगाई। जज ने कहा, स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है। आप लाहौर शहर के संरक्षक हैं। देखिए आपने इसके साथ क्या किया है, आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए।

लोगों से मास्क लगाने के लिए किया गया आग्रह
लाहौर दुनिया के सबसे प्रदुषित शहरों में से एक हैं। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 447 तक पहुंच गई थी। पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने बताया कि पूरे पंजाब प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया गया है और सभी सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक महीने तक लगातार मास्क लगाने के भी कहा गया है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही निर्माण स्थान से रेत, धूल और मिट्टी के पानी का नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किसानों से फसलों के अवशेषों को नहीं जलाने का आग्रह किया है। स्मॉग छोड़ने वाले वाहनों और कारखानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नक्वी ने अंतरीम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर को बताया कि लाहौर में स्मॉग का मुख्य कारण भारत के पंजाब में जलाए जाने वाले फसलों के अवशेष है। उन्होंने इस मामले में भारत से बातचीत करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री काकर ने इस मुद्दे पर भारत से बात करने और जल्द ही इस परेशानी का हल निकालने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें