फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: मंत्री का छलका दर्द, कहा- भारतीय मूल के कैबिनेट सहयोगी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चिंताजनक

Mon, 08 Jan 2024 10:16 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

राष्ट्रीय विकास मंत्री डेसमंड ली ने कहा कि वेस्ट कोस्ट के समूह प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र (जीआरसी) का नेतृत्व ईश्वरन करते थे। जुलाई में भ्रष्टाचार मामले में उनके गिरफ्तार होने के बाद यहां काफी असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
Transport Minister S Iswaran - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के एक वरिष्ठ मंत्री ने भारतीय मूल के कैबिनेट सहयोगी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच होना चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर निर्वाचन क्षेत्र पर पड़ा है। बता दें, भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस. ईश्वरन को पिछले साल 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विकास मंत्री डेसमंड ली ने कहा कि वेस्ट कोस्ट के समूह प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र (जीआरसी) का नेतृत्व ईश्वरन करते थे। जीआरसी  में सांसद लोगों को अपने मिशन में शामिल करने और जीवन यापन की लागत तथा असमानता जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन जुलाई में ईश्वरन के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार होने के बाद यहां काफी असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, 'हम टीम को एकजुट रखने, उत्साह और समर्पण के साथ सेवा जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।’

जुलाई में हुए गिरफ्तार
गौरतलब है, भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो ने पिछले साल 11 जुलाई ईश्वरन को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ यह जांच पहले से ही किसी अन्य मामले से संबंधित है। हालांकि, ईश्वरन के खिलाफ जांच किस मामले में की जा रही है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है।
विज्ञापन


ईश्वरन को छुट्टी पर भेज दिया गया है और अगले आदेश तक उनका मासिक वेतन घटाकर 8,500 डॉलर कर दिया गया है। हालांकि, उन्हें सांसद भत्ता मिलता रहेगा।

निर्वाचन क्षेत्र पर पड़ रहा असर
यह पूछे जाने पर कि क्या इसका असर अब भी उनके जीआरसी पर पड़ रहा है, ली ने कहा कि इस घटना का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है, लेकिन इस घटना से लोगों के लिए सेवा जारी रखने की भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। हम लगातार अपने मिशन पर काम करते रहेंगे और लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें