हमास और इस्राइल के बीच तीन माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब आतंकी समूह भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फिलहाल न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, इस्राइली सेना के हवाई हमले में गाजा में दो पत्रकारों के मारे जाने की खबर से पूरा देश सन्न हैं। हमले में अल जजीरा के रिपोर्टर वाएल अल-दहदौह के एक और बेटे हमजा वाएल दहदौह की मौत हो गई। इससे पहले, अक्तूबर में हमले में उन्होंने अपनी पत्नी, एक बेटा, बेटी और पोते को खो दिया था। अपनों को खोने के बाद से वाएल अल-दहदौह सदमे में हैं। कतार मीडिया ने मौतों को टारगेट किलिंग बताया है।
पूरा परिवार हो गया खत्म
हमजा के पिता वाएल अल-दहदौह गाजा पट्टी में अल जजीरा के ब्यूरो प्रमुख हैं और हाल ही में एक हमले में घायल भी हुए थे। युद्ध के शुरुआती हफ्तों में एक अलग इस्राइली हमले में उनकी पत्नी और दो बच्चों के मारे जाने के बाद वह घायल हो गए थे। वहीं थुरिया ने 2019 से एएफपी के साथ काम किया है। बता दें, अभी तक हमास-इस्राइल युद्ध में कतार से संबंधित चैनल अपने तीन पत्रकारों को खो चुका है। पिछले साल दिसंबर में एक हमले में कैमरामैन समीर अबू डक्का की मौत हुई थी।अल जजीरा से बात करते हुए अल-दहदौह ने कहा था, 'जो हुआ वह स्पष्ट है। यह बच्चों, महिलाओं और नागरिकों पर लक्षित हमलों की एक श्रृंखला है। मैं ऐसे ही एक हमले के बारे में यरमौक से रिपोर्ट कर रहा था तभी इस्राइली सेना ने नुसीरात सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। मुझे लग रहा था कि सेना इन लोगों को दंडित किए बिना जाने नहीं देगी और दुख की बात है कि वही हुआ।'
वीडियो से दिल दहला