फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 महीने की सजा, शराब के नशे में अपने हमवतन की तर्जनी काटने का आरोप

Fri, 15 Sep 2023 04:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर में 40 वर्षीय भारतीय मूल के रेंगास्वामी बालासुब्रमण्यम को अपने ही हमवतन 50 वर्षीय नगूरन बालासुब्रमण्यम की तर्जनी काटने के आरोप में सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में एक 40 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इस साल अप्रैल में एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में व्यक्ति ने अपने ही हमवतन की तर्जनी काट दी थी। 
विज्ञापन


खुदाई करने वाला ऑपरेटर रेंगास्वामी बालासुब्रमण्यम को अपने हमवतन नगूरन बालासुब्रमण्यम की बाईं तर्जनी काटने के आरोप में सजा सुनाई गई है। दोनों ही भारतीय काकी बुकित में अलग-अलग विदेशी श्रमिक छात्रावास में रहते थे। 

शराब के नशे में काट ली तर्जनी 
हमले से पहले 50 वर्षीय नगूरन और 33 वर्षीय निर्माण मजदूर रामामूर्ति अनंतराज 22 अप्रैल को एक साथ शराब पी रहे थे। रेंगास्वामी उनसे पांच मीटर की दूरी पर बैठा हुआ था। शराब की नशे में रेंगास्वामी ने नगूरन पर चिल्लाया और आवाज धीमी करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। अनंतराज ने दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन झड़प में रेंगास्वामी की तर्जनी आरोपी के मुंह में चली गई, जिसके बाद आरोपी ने उसकी उंगली काट ली। 
विज्ञापन


उप लोक अभियोजक कै चेंघन ने कहा, 'शराब के नशे दोनों जमीन पर गिर गए, लेकिन रेंगास्वामी ने नगूरन की उंगली काटता रहा। नगूराम किसी तरह से खुद को बचाने में कामयाब रहा। जब उसने अपनी तर्जनी उंगली की तरफ देखा तो उसमें से खून निकल रहा था।' 

नगूरम ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर इलाज के लिए अस्पताल गया, जहां उसकी तर्जनी का ऑपरेशन किया गया। कै चेंघन ने आरोपी रंगास्वामी के लिए 10 से एक साल तक की सजा की मांग की थी। सिंगापुर के कानून के तहत, किसी अपराधी को गंभीर चोट पहुंचाने के लिए 10 साल तक की जेल और जुर्माना या बेंत की सजा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें