siddharth mukherjee(left) and satish tripathi(right)
- फोटो : social media
भारतीय मूल के पुलित्जर पुरस्कार विजेता चिकित्सक सिड मुखर्जी और शिक्षा जगत के जाने माने चेहरे सतीश त्रिपाठी कोविड-19 महामारी के चलते चौपट हुई न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रूयू क्युमो ने राज्य की कमजोर हो चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए एक आयोग गठित करने का फैसला लिया है, जिसमें सदस्य के रूप में मुखर्जी और त्रिपाठी को नामित किया गया है।
भारत में जन्मे मुखर्जी कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर में सहायक प्रोफेसर हैं। उन्हें 2011 में पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया था। जबकि त्रिपाठी यूनिवर्सिटी एट बफेलो के निदेशक हैं। त्रिपाठी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। गवर्नर क्युमो ने रविवार को कहा कि 15 सदस्यीय ब्लू-रिबन आयोग गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट की अध्यक्षता में नवीन तकनीकों का उपयोग करके टेलीहेल्थ और ब्रॉडबैंड एक्सेस में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।