फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheikh Hasina: 'ये जनता की ताकत, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगा उदाहरण', हसीना के इस्तीफे पर विपक्षी बीएनपी

Mon, 05 Aug 2024 05:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Sheikh Hasina: विपक्षी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान ने कहा कि शेख हसीना का इस्तीफा जनता की ताकत को साबित करता है। यह आने वाली पीढ़ियों को दिखाने के लिए एक उदाहरण होगा कि लोगों का साहस अत्याचारों पर कैसे काबू पा सकता है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश में प्रदर्शन - फोटो : एक्स/तारीक रहमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने की खबरें हैं। इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान ने उनके फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे जनता की ताकत करार दिया। 

विज्ञापन

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद जश्न मनाते बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी - फोटो : एक्स/तारीक रहमान
रहमान ने एक्स पर लिखा, "शेख हसीना का इस्तीफा जनता की ताकत को साबित करता है। यह आने वाली पीढ़ियों को दिखाने के लिए एक उदाहरण होगा कि लोगों का साहस अत्याचारों पर कैसे काबू पा सकता है।" 

विज्ञापन

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी - फोटो : एक्स/तारीक रहमान
उन्होंने आगे कहा, "समाज के सभी वर्गों के छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बधाई। इस ऐतिहासिक दिन लोगों की देश के प्रति न्याय और प्रेम की निस्वार्थ भावना प्रबल हुई है। आइए, हम सब मिलकर बांग्लादेश को एक लोकतांत्रिक और विकसित राष्ट्र के रूप में पुनर्निर्मित करें, जहां सभी लोगों के अधिकार और आजादी सुरक्षित हो।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें