फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीओ सम्मेलन: दुशांबे घोषणापत्र को स्वीकृति, अफगानिस्तान में आतंक रोकने और समावेशी सरकार बनाने का आह्वान

Fri, 17 Sep 2021 07:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुशांबे

सार

एससीओ ने दुशांबे घोषणापत्र में सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की। सदस्य देशों ने आतंकवाद और इसकी समर्थक ताकतों को रोकने के लिए साझा प्रयास करने की बात कही। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही अफरा-तफरी का माहौल। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में दुशांबे डेक्लेरेशन को स्वीकृति दी गई। इसके मुताबिक, एससीओ के सदस्यों ने अफगानिस्तान के स्वतंत्र, निष्पक्ष, संगठित, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण देश के तौर पर रहने का समर्थन किया। साथ ही अफगानिस्तान को आतंकवाद, युद्ध और नशीले पदार्थों से मुक्त रखने का भी आह्वान किया है। 
विज्ञापन


घोषणापत्र में एससीओ के सदस्यों ने इस बात की तस्दीक की कि अफगानिस्तान में समावेशी सरकार का रहना अहम है, जिसमें अफगान समाज के सभी समुदाय, धर्मों और राजनीतिक समूहों का प्रतिनिधित्व हो। 

इसी के साथ एससीओ ने दुशांबे घोषणापत्र में सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की। सदस्य देशों ने आतंकवाद और इसकी समर्थक ताकतों को रोकने के लिए साझा प्रयास करने की बात कही। साथ ही वैश्विक मानकों को स्थापित कर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हो रही आतंकियों की वित्तीय मदद को रोकने का भरोसा जताया। 
विज्ञापन




एससीओ के सदस्य देशों ने वादा किया कि वे आतंकवादी गतिविधियों की तैयारी और वित्तीय मदद रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों को और सख्त करेंगे और आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह भी नहीं मुहैया होने देंगे। इसके अलावा वे आतंकवाद, कट्टरपंथ और अलगाववाद में शामिल लोगों और संगठनों को रोकने के लिए भी सहयोग बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें