फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव का दावा- मिसाइल हमलों में मारे गए दर्जनों रूसी नौसैनिक, जेलेंस्की ने कही यह बात

Sat, 23 Sep 2023 10:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव (यूक्रेन)

सार

क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर स्थित रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर शुक्रवार को यूक्रेन के मिसाइल हमलों में रूसी नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व समेत दर्जनों सदस्य मारे गए।
विज्ञापन
जेलेंस्की - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर स्थित रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर शुक्रवार को यूक्रेन के मिसाइल हमलों में रूसी नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व समेत दर्जनों सदस्य मारे गए। सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूक्रेन के विशेष अभियान बलों ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि 'क्रैब ट्रैप' नामक एक विशेष अभियान में उस समय हमला करना तय किया गया जब रूसी नौसेना के वरिष्ठ सदस्य बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमले में दर्जनों हताहत हुए हैं, जिनमें बेड़े का वरिष्ठ नेतृत्व भी शामिल है।
 

हालांकि, सीएनएन के मुताबिक, अभी तक नामों का खुलासा नहीं किया गया है। रूसी काला सागर नौसेना के मुख्यालय पर यूक्रेन के मिसाइल हमले से उसमें आग लग गई थी। इस हमले के दौरान कनाडा में मौजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की आक्रामकता यूक्रेन की जीत के साथ समाप्त होनी चाहिए।
 

जपोरिझिया क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे यूक्रेनी जनरल ओलेक्सांद्र टारनावस्की ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि बढ़त अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि बर्बोव गांव के पास उन्हें सफलता मिली है और वह आगे बढ़ना जारी रखे हुए हैं।  
 

यूक्रेन ने जून में रूसी बलों से क्षेत्र पर अपना कब्जा फिर से हासिल करने के लिए जवाबी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि प्रगति धीमी रही है, अधिकांश क्षेत्र में भारी बमबारी की गई है, लेकिन कीव ने हाल के हफ्तों में जपोरिझिया क्षेत्र में रणनीतिक प्रगति करने की सूचना दी है।
 
विज्ञापन

पिछले महीने कीव ने एक रणनीतिक जीत की घोषणा की थी,  जब उसने दक्षिणी गांव रोबोटिन पर फिर से कब्जा हासिल कर लिया था। टारनावस्की ने कहा कि एक बड़ी सफलता तब होगी जब कीव अग्रिम पंक्ति से 20 किलोमीटर दूर टोकमक शहर पर फिर से कब्जा कर ले, जो उनके आक्रमण की शुरुआत में रूसी बलों के कब्जे में आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें