फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood in Japan: जापान में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 50 की मौत, कई लापता

Wed, 08 Jul 2020 07:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
जापान बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दक्षिणी जापान में बाढ़ और जमीन धंसने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वहीं कई अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं। कुमामोटो से कई लोगों को हेलिकॉप्टर और नौकाओं के जरिये बाहर निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक, कुमा नदी से लगने वाले इलाके का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया है।

विज्ञापन


अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एंजेंसी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। ये सभी नदी के किनारे स्थित कुमामोतो क्षेत्र से थे। फुकुओका में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कम से कम एक दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के पानी और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

 रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोग मदद की राह देख रहे हैं।  
विज्ञापन


वृद्धाश्रम में 14 लोगों के मारे जाने भी आंशका
कुमा के एक वृद्ध आश्रम में 14 लोगों के मारे जाने भी आशंका जताई गई है। बीते दिनों वहां बचाव अभियान शुरू किया गया था, जो रविवार को भी जारी रहा। बाढ़ और जमीन धंसने के कारण देखभाल केंद्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गए थे ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें