फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च जोखिम नहीं है चीन में बुबोनिक प्लेग: डब्ल्यूएचओ

Wed, 08 Jul 2020 06:51 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि चीन में बुबोनिक प्लेग का अच्छी तरह से प्रबंधन हो रहा है और इसे उच्च जोखिम नहीं माना जा रहा है। इस बाबत इनर मंगोलिया के चीनी क्षेत्र स्थित बयानुर शहर के एक अस्पताल में संदिग्ध मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन


पिछले नवंबर में वहां के लोगों में प्लेग के चार मामले पाए गए थे, जिनमें दो न्यूमोनिक प्लेग और एक जानलेवा मामला भी शामिल था। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने जेनेवा में कहा, हम चीन में होने वाले प्रकोपों की निगरानी कर रहे हैं। हम इसे चीनी अधिकारियों और मंगोलियाई अधिकारियों के साथ मिलकर देख रहे हैं। फिलहाल हम इसे उच्च जोखिम वाला नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें