फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: इस्राइल-हमास युद्ध में 2800 से ज्यादा की मौत; ईरान ने दी चेतावनी, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Fri, 13 Oct 2023 08:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा। आइए जानते हैं इस्राइल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष में क्या कुछ हुआ। 
विज्ञापन
इस्राइल हमास युद्ध को आज सातवां दिन। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल हमास युद्ध को छह दिन बीत गए हैं। इसमें अभी तक 2800 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1,300 लोगों की मौत इस्राइल में हुई है और 1,500 से ज्यादा लोग गाजा पट्टी में मारे गए हैं। इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के बाद अब जमीन पर लड़ाई की तैयारी कर रही है। इस बीच, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल अपनी बमबारी बंद नहीं करता है, तो युद्ध अन्य मोर्चो' पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान शुरू से ही इस बात से इनकार कर रहा है कि वो हमास के साथ है। 

वहीं, इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा। वहीं, गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिका को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाई हैं।

विज्ञापन


आइए जानते हैं इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में अबतक क्या कुछ हुआ-

  1. इस्राइल ने गाजा के शाती शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया। यहां हवाई हमले किए गए। कहा जा रहा है हमले के बाद यहां का एक शिविर खंडहर में बदल गया है। बता दें, पहले हमास ने हमला किया था, जिसमें 1300 से अधिक इस्राइली मारे गए थे। इसके जवाब में ही इस्राइल ने यह हवाई हमले किए। हवाई हमलों में कई महिलाओं और बच्चों सहित 1,500 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है।
     
  2.  ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल हवाई हमले करना बंद नहीं करता है तो युद्ध अन्य मोर्चों पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान हमास के हमलों में शामिल होने से इनकार करता रहा है।
    विज्ञापन

     
  3. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना हर 30 सेकंड में गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है। गुरुवार को इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने हमास के ठिकानों पर हमला शुरू करने के बाद से अभी तक गाजा पर लगभग छह हजार गोला-बारूद की बमबारी की है, जिसमें कुल चार हजार टन विस्फोटक हैं।
     
  4. बीती शनिवार को अचानक हमास द्वारा किए हमले के जवाब में इस्राइल ने 360,000 बलों को जुटाया है। सीमा के पास जवान पहुंच गए हैं। आस-पास के जगहों को खाली कराया गया है। 
     
  5. गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नाटो के रक्षा मंत्रियों को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाईं। इसके साथ ही कहा कि इन लोगों को हमास ने मारा है। ब्लिंकन ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गोलियों से छलनी बच्चों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए। इतना ही नहीं, सैनिकों के सिर काटे गए और युवाओं को उनकी कारों या छिपने के ठिकानों में जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावना है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
     
  6. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों को हटा दिया है। उसका कहना है कि आतंकवादी संगठनों के लिए एक्स पर कोई जगह नहीं है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अबतक एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों की पहचान की है और उन्हें सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है।  इतना ही नहीं, इनसे संबंधित सामग्री को भी हटा दिया गया है।
    विज्ञापन

     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें