फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से चीन ले जाकर बेचते थे किडनी, सात गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 06:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान में अवैध अंग प्रत्यारोपण के लिए लोगों को चीन ले जाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर चीन ले जाने का काम करता, जहां उनके अंगों को बेच दिया जाता।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने लाहौर के पासपोर्ट ऑफिस से रैकेट के सरगना अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ा गया। गिरोह विशेष रूप से देश के पंजाब प्रांत में सक्रिय था।


एफआई के डिप्टी डायरेक्टर सरदार मावरहां ने बताया कि जांच में पता चला कि  एजेंट गरीब पाकिस्तानी लोगों की किडनी, लिवर बेचने के लिए चार लाख रूपये का लालच देते थे और उसका चीन आने जाने का खर्चा भी उठाते थे। और जिसे अंग प्रत्यारोपण कराना होता था तो वो खुद अपना खर्चा उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें