फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक गिरा, निफ्टी 10,900 अंक के नीचे

Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली के बीच बैंकिंग, वाहनों, बिजली और दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं, निफ्टी 10,900 अंक के नीचे चला गया।

विज्ञापन


अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक मोर्चे पर तनाव की आशंकाओं को लेकर एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 191.15 अंक यानी 0.52 प्रतिशत गिरकर 36,355.33 अंक पर आ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 424.61 अंक गिरकर बंद हुआ था। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 48.80 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 10,894.80 अंक पर आ गया। 

शेयर बाजारों के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 960.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) 843.73 करोड़ के शुद्ध लिवाल रहे। 
विज्ञापन


एशियाई क्षेत्र में, हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.13 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.83 प्रतिशत बढ़ा जबकि कोरिया का कोस्पी 0.16 प्रतिशत गिरा। 
विज्ञापन


अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक शुक्रवार को 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें