फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conflict: इस्राइली हमले में वरिष्ठ कमांडर की हत्या, हमास की धमकी; अब खतरे में पड़ सकता है संघर्षविराम

Sun, 14 Dec 2025 10:43 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/गाजा सिटी

सार

इस्राइली हमले में हमास के वरिष्ठ कमांडर राएद सईद और तीन सहयोगियों की मौत के बाद संगठन नाराज है। हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वार्ता की शर्तें लागू करने की मांग की। गाजा में उनके अंतिम संस्कार में हजारों समर्थक शामिल हुए, यह अक्तूबर के संघर्षविराम के बाद सबसे बड़ी भीड़ थी।

विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली हमले में वरिष्ठ कमांडर राएद सईद व तीन अन्य सहयोगियों के मारे जाने से हमास तिलमिला गया है। फलस्तीनी संगठन के मुख्य वार्ताकार ने रविवार को चेतावनी दी कि इससे संघर्षविराम खतरे में पड़ सकता है। हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग की है कि वह इस्राइल से वार्ता की शर्तों का अनुपालन करवाएं।

विज्ञापन


इस्राइली हमले में मारे गए हमास के वरिष्ठ कमांडर व तीन सहयोगियों की गाजा शहर में निकली अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। हमास के हरे झंडे में लिपटे चारों के शव कॉफिन में रखे हुए थे। अक्तूबर में अमेरिकी मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम के बाद किसी आयोजन में शामिल यह सबसे बड़ी भीड़ थी। लोग नारे लगा रहे थे-शहीद ऊपरवाले के प्यारे हैं।

ये भी पढ़ें:- Conflict: अब खत्म होगा रूस-यूक्रेन संघर्ष? शांति वार्ता के एक और दौर के लिए बर्लिन पहुंचे ट्रंप के राजदूत
विज्ञापन


खलील अल-हय्या ने की सईद की हत्या की पुष्टि

वहीं निर्वासन में रह रहे हमास राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष खलील अल-हय्या ने टीवी पर भाषण के दौरान सईद की हत्या की पुष्टि की। यह संघर्षविराम के बाद हमास के किसी वरिष्ठ नेता की सबसे हाई-प्रोफाइल हत्या है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bondi Shooting: पहले से थी ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमले की आशंका, नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को दी चेतावनी

हय्या ने कहा, इस्राइल की तरफ से युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन... सईद और अन्य लोगों को निशाना बनाकर की गई हालिया हत्याएं समझौते की व्यवहार्यता को खतरे में डालती हैं। हम मध्यस्थों, विशेष रूप से मुख्य गारंटर अमेरिकी प्रशासन और राष्ट्रपति ट्रंप से अपील करते हैं कि वे इस्राइल पर युद्धविराम का सम्मान करने और उसका पालन करने के लिए दबाव डालें।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें