खगोलविदों की एक टीम में हवाई यूनिवर्सिटी, कारनेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस और नोर्दर्न ऐरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक शामिल थे। वे सालों से हमारे सौरमंडल के बाहर और प्लूटो के आगे के क्षेत्रों का पर्यवेक्षण कर रहे थे। उन्होंने 2018 में सौरमंडल के दूरस्थ छोटे ग्रह फारआउट की खोज भी की थी, जो उस समय का सौरमंडल का सबसे दूर का पिंड का था।फारफारआउट से पहले सौरमंडल का सबसे दूरस्थ पिंड 'फारआउट' को माना जाता था। फारआउट पृथ्वी-सूरज के बीच फासले से 128 गुना दूरी पर मौजूद है इन दोनों पिंडो की खोज एक ही वैज्ञानिक की टीम ने की है। वैज्ञानिक इस पिंड की तह तक जाने के लिए अध्ययन में जुट गए हैं।
तीन साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
फारआउट का यह रिकॉर्ड अब फारफारआउट ने तोड़ दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई ने अपनी ओर से जारी किए बयान में बताया कि फारफारआउट साल 2018 में भी अवलोकित किया गया था, लेकिन शोधकर्ता केवल अभी उसकी कक्षा के बारे में बता सके हैं और अब ही उसकी दूरी का आंकलन कर पाए हैं।