फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से भागी युवती कनाडा पहुंची, कहा-अब बहादुर नई कनाडियन

Sun, 13 Jan 2019 12:14 PM IST
अजय सिंह भाषा, टोरंटो
विज्ञापन
Rahaf Mohammed Al-Qunun
विज्ञापन

परिवार की प्रताड़ना से तंग आ कर सऊदी अरब से भागी, सोशल नेटर्वक पर आपबीती साझा करके पनाह मांगी, कनाडा में शरण मिली और लंबा सफर तय करके अपने नए ठिकाने पर पहुंची रहाफ अलक्यूनन के चेहरे पर थकान के लक्षण स्पष्ट थे लेकिन उसकी मुस्कुराहट कह रही थी कि अंतत: उसकी मेहनत रंग लाई और अब वह आजादी से जी सकती है। 

विज्ञापन


कनाडा के विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अलक्यूनन के टोरंटो हवाई अड्डे पहुंचने पर उसका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा, ‘‘यह है रहाफ अलक्यूनन,एक बेहद बहादुर नई कनाडियन।’’ हवाई अड्डे के गेट से बाहर निकलते वक्त जिपर हुडी और कैप पहने अलक्यूनन काफी खुश दिखाई दे रही थीं।

विदेश मंत्री ने कहा कि अलक्यूनन की किसी पत्रकार को जवाब देने की इच्छा नहीं थी। फ्रीलैंड ने कहा, ‘‘वह वाकई बेहद थकी हुई हैं और लंबी यात्रा के बाद उन्होंने जाने और आराम करने को तरजीह दी।’’ 
विज्ञापन


वह दक्षिण कोरिया के सियोल से टोरंटो पहुंची हैं। इससे पहले अलक्यूनन ने विमान में अपनी सीट से दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में वह हाथ में पासपोर्ट और वाइन से भरा ग्लास लिए है तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह विमान में पासपोर्ट लिए है और उसमें लिखा हुआ है, ‘‘मैंने कर दिखाया’’। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें