फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राजदूत संधू ने कहा- लगातार बढ़ रहे भारत-अमेरिकी रिश्ते प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग जरूरी

Tue, 17 Aug 2021 01:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

राजदूत संधू ने स्वास्थ्य एवं फार्मा, डिजिटल एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन पर साथ काम करने की बात कही
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के साथ अमेरिकी रिश्ते लगातार बढ़ रहे हैं और दोनों देशों को इन रिश्तों का फायदा उठाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में और मदद करने की जरूरत है।

विज्ञापन


भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिका की भारत के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के लोगों को बड़े पैमाने पर विकास और समृद्धि मुहैया कराएगी।

संधू ने यह बात भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘इंडिया हाउस’ में भारतीय मूल के अमेरिकियों की सभा को संबोधित करते हए कही।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत, क्वाड को लेकर प्रगति, जलवायु और जी-7 शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री की भागीदारी अमेरिका के साथ हमारे रिश्तों में मजबूती और निकटता दिखाते हैं। दोनों देशों के रिश्ते वास्तव में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें स्वास्थ्य एवं फार्मा, डिजिटल एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन तथा रणनीतिक एवं रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अधिक से अधिक सहयोग की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें