इस इमारत को शिफ्ट करने पर उसके मालिक को काफी रकम चुकानी पड़ी। इमरात को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में 2.9 करोड़ रुपये खर्च हुए और इसमें करीब 6 घंटे का समय लगा।
सैन फ्रांसिस्को हिस्टोरिकल सोसाइटी की लाना कॉस्टांटिनी ने कहा कि रास्ते में कुछ गड़बड़ियां हुईं। इसे देखने वाले एडी रामोस ने कहा कि शिफ्ट करते वक्त घर एक लाइट पोल से टकराया था और कई पेड़ों से भी टकराया था, लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए थे और क्रू ने भी रातभर काम किया था। इस 5,170 स्क्वायर फुट के घर को उसके मूल पते 807 फ्रेंकलिन से 635 फुल्टन सेंट पर स्थानांतरित किया गया है, जो कुछ ही दूरी पर था।
पेड़ों की शाखाएं काटनी पड़ीं
इस इमारत की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर कई पेड़ों की टहनियां काटनी पड़ी। इतना ही नहीं रास्ते में मकान की वजह से ट्रक के कुछ पहिए भी जमीन छोड़कर ऊपर उठते हुए नजर आए।