अल चापो का जन्म साल 1957 में हुआ था। अल चापो किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और घर के आस-पास अफीम और गांजे की खेती की वजह से अल चापो को ड्रग्स के काम की आदत हुई। यहीं से अल चापो ने ड्रग्स सप्लाई का काम और तरीका सीखा।
अल चापो ने मिगेल एंजेल फेलिक्स गालार्दो को अपना गॉडफादर बनाया। उसी से अल चापो ने ड्रग तस्करी के बारे में जानकारी ली और इसके बाद 1980 में मेक्सिको के प्रभावशाली सिनालोआ ड्रग्स की तस्करी करने वाले समूह का मुखिया बन गया।इसके बाद अल चापो अमेरिका में ड्रग्स की सबसे ज्यादा सप्लाई करने वाला माफिया बन गया।