फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: जर्मनी में भीषण तूफान के चलते रायनएयर के विमान की आपात लैंडिंग, नौ लोग घायल

Thu, 05 Jun 2025 02:15 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

जर्मनी में बुधवार देर रात आए भीषण तूफान के चलते बर्लिन से मिलान जा रही रायनएयर के विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने बिना किसी पूर्व सूचना के विमान को बावेरिया के मेमिंगन एयरपोर्ट पर उतारा। तूफान के चलते विमान में तेज झटके लगने से आठ यात्री और एक क्रू मेंबर घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में आए भीषण तूफान के चलते बुधवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात रायनएयर के विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जर्मन पुलिस के बृहस्पतिवार को बताया कि तेज तूफान के चलते विमान में सवार नौ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विमान बर्लिन से मिलान जा रहा था। विमान में 179 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। रात करीब 8.30 बजे तूफान के चलते विमान में तेज झटके महसूस हुए, जिसके चलते पायलट को बिना किसी पूर्व सूचना के विमान को बावेरिया के मेमिंगन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में तेज झटकों की वजह से आठ यात्री और एक क्रू मेंबर घायल हो गए। 

तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए मेमिंगन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य लोगों को हल्की चोटें आने के चलते इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, एहतियात के तौर पर आपातकालीन सेवाओं ने सभी यात्रियों की जांच की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza: इस्राइल ने गाजा से दो बंधकों के शव बरामद किए, PM नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

एयरलाइन ने बसों के द्वारा यात्रियों को गंतव्य तक भेजा
इसके बाद, अधिकारियों ने विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते एयरलाइन को यात्रियों के लिए बस परिवहन की व्यवस्था करनी पड़ी, और यात्रियों को बस के द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा गया। बता दें कि मिलान, मेमिंगन से करीब 380 किलोमीटर दक्षिण में है। 

तूफान के चलते कई घरों की छतें उड़ीं
जर्मन समाचार एजेंसी DPA के मुताबिक, तूफान से देश के दूसरे इलाकों में भी नुकसान हुआ। उल्म और बाडेन-वुर्टेमबर्ग में कई घरों की छतें उड़ गईं। डोनास्टेटेन जिले में भी तेज हवाओं के चलते कुछ घरों की छतें उड़ गईं। हालांकि, तूफान से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों ने एक छोटे बवंडर या जलप्रपात के कारण नुकसान होने का संदेह जताया है। जर्मन मौसम सेवा (डीडब्ल्यूडी) घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण, छह को बचाया गया; शेष पांच की तलाश जारी

DWD ने और तूफान आने की चेतावनी जारी की
दक्षिणी जर्मनी के अन्य क्षेत्रों में भी तूफान के चलते पेड़ गिर गए और बेसमेंट में पानी भर गया। DWD ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को भी तूफान आने की चेतावनी जारी की है। DWD ने इस दौरान ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें