फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: इस्राइल ने गाजा से दो बंधकों के शव बरामद किए, PM नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Thu, 05 Jun 2025 01:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस से दो बंधकों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में जुडीथ वेनस्टीन (70) और गाद हाग्गई (72) शामिल हैं। ये दोनों दंपती सात अक्तूबर को हमास द्वारा किए गए हमले में मारे गए थे। 
विज्ञापन
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने गाजा पट्टी से दो बंधकों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये दोनों लोग 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान पकड़े गए थे। बंधकों को शव बरामद होने पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू ने बताया कि दोनों शव इस्राइली सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने मिलकर बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान जुडीथ वेनस्टीन (70) और गाद हाग्गई (72) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को इस्राइल वापस लाया गया है। 

खान यूनिस से बरामद किए गए शव 
किबुत्ज नीर ओज ने दिसंबर 2023 में दोनों की मौत की घोषणा की थी। सेना ने कहा कि दोनों बंधकों के शव दक्षिणी गाजा शहर के खान यूनिस से बरामद किए गए हैं। बता दें कि सात अक्तूबर की सुबह हमास के लड़ाकों ने कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया था। उस समय दोनों अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उस सुबह वेनस्टीन ने आपातकालीन सेवाओं को कॉल कर बताया था कि उन्हें और उनके पति को गोली मार दी गई है। उन्होंने अपने परिवार को भी संदेश भेजा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'जब हमला होता है तो उसका जवाब देने के अलावा कोई चारा नहीं', अमेरिकी सांसदों ने भारत का किया समर्थन

किबुत्ज नीर ओज के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती थीं वेनस्टीन
वेनस्टीन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। वह गाजा सीमा के पास एक छोटे से समुदाय किबुत्ज नीर ओज में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती थीं। किबुत्ज ने बताया कि वेनस्टीन ने गाजा से रॉकेट फायर के चिंता के चलते पीड़ित बच्चों और किशोरों को ध्यान तकनीक भी सिखाई थी। उनके पति हाग्गई एक सेवानिवृत शेफ और जैज संगीतकार थे। किबुत्ज ने बताया कि दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं, और सात पोते-पोतियां हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Belgium: 'यूरोपीय देश आतंकवाद पर तटस्थ क्यों?' भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम देशों की चुप्पी पर उठाया सवाल

हमास के हमले में मारे गए थे 1200 लोग
गौरतलब है कि हमास के आतंकवादियों ने सात अक्तूबर को हमला कर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था। इनमें ज्यादातर नागरिक थे। इसके अलावा, हमास ने 251 लोगों का अपहरण कर बंधक बना लिया था। हमास ने अभी भी 56 लोगों को बंधक बनाया हुआ है, जिनमें से लगभग एक तिहाई के जिंदा होने का अनुमान है। इसके अलावा, हमास ने बाकी बंधकों को युद्ध विराम समझौतों और अन्य सौदों के तहत रिहा कर दिया था। वहीं, इस्राइली सेना ने अब तक गाजा से आठ जिंदा बंधकों को बचाया है और दर्जनों शव बरामद किए हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें