फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: रूस का आरोप- यूक्रेन ने मॉस्को पर किया अबतक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, अधिकारियों का दावा- 45 UAV मार गिराए

Wed, 21 Aug 2024 01:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध ढाई साल से अधिक समय से जारी है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूसी रक्षा बल के अधिकारियों का आरोप है कि उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र में 11 ड्रोन को नष्ट किया। जबकि पूरे देश में रातभर में 45 ड्रोन को मार गिराया गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक रूसी क्षेत्र में नष्ट किए गए 45 ड्रोन में 11 मॉस्को, ब्रायंस्क के सीमावर्ती इलाके में 23, बेलगोरोद क्षेत्र में छह, कलुगा में तीन और कुर्स्क क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि पोडोल्स्क शहर के ऊपर कुछ ड्रोन को नष्ट किया गया। यह मॉस्को पर हमला करने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि मॉस्को की सुरक्षा प्रणाली के चलते ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल किया जा सका। 

उन्होंने कहा कि हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं रूसी मीडिया ने मॉस्को क्षेत्र में सुबह-सुबह ड्रोन उड़ने और रूसी रक्षा बल द्वारा उनको नष्ट करने के बाद आग के गोले बनने का फुटेज भी दिखाया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को के वानुकोवा, डोमोडेडोवा और झुकोवस्की हवाई अड्डे से चार घंटे तक उड़ानें प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


बता दें कि छह अगस्त को मॉस्को ने कीव पर हमले में पश्चिमी रॉकेटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि कुर्स्क क्षेत्र में सेयम नदी पर बने पुल को पश्चिमी हथियारों से निशाना बनाया गया। इसकी वजह से नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे स्वयंसेवकों की मौत हो गई। यूक्रेन की सेना पश्चिमी रूस के क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बढ़ा रहे हैं। इसके बाद दोनों देशों में लगातार तनाव बढ़ रहा है। दोनों ओर से लगातार हमले जारी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें