रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर 'फर्जी खबर' के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
इस हफ्ते के अंत में रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता की योजना बना रहा है यूक्रेन
यूक्रेन इस हफ्ते के अंत में रूस के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है। कीव के वार्ताकारों में से एक ने कहा