फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले तेज, ओडेसा में दो लोगों की मौत, 15 घायल; बमबारी में इमारतें तबाह

Thu, 01 May 2025 02:40 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने पांच  क्षेत्रों में 170 विस्फोटक ड्रोन भेजे। इनमें से 74 को रोक दिया गया और अन्य 68 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम हो गए। इसके अलावा रूस ने रातभर हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यूक्रेन का मंजर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के शांति वार्ता के प्रयासों के बीच यूक्रेन पर रूस के हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने दावा किया है कि गुरुवार सुबह रूस ने काला सागर के तटवर्ती शहर ओडेसा में ड्रोन हमले किए। इन हमलों मे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रूस की बमबारी से कई इमारतें तबाह हो गईं। इसमें अपार्टमेंट, घर, सुपरमार्केट और एक स्कूल शामिल है। टेलीग्राम पर किपर ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें एक ऊंची इमारत का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दुकानों का सामने का हिस्सा टूटा हुआ और अग्निशमन कर्मी आग से जूझते हुए दिख रहे हैं। मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक पेट्रोल पंप पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। 

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने पांच  क्षेत्रों में 170 विस्फोटक ड्रोन भेजे। इनमें से 74 को रोक दिया गया और अन्य 68 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम हो गए। इसके अलावा रूस ने रातभर हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात में आठ यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल के जंगलों में लगी भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल लागू, लोग मकान छोड़कर भागे

यूक्रेन-अमेरिका के बीच हुआ है खनिज समझौता
रूस के हमलों में तेजी उस वक्त आई है जब अमेरिका और यूक्रेन ने खनिज संसाधन सौदे की घोषणा की है। इस समझौते के बाद अमेरिका को यूक्रेन के कीमती खनिजों तक पहुंच मिल गई है। अब दोनों देश मिलकर यूक्रेन की जमीन में छिपे हुए कीमती खनिजों को निकालेंगे और उनका इस्तेमाल करेंगे। अब यूक्रेन को अमेरिका की सैन्य सहायता जारी रहेगी। 

पुतिन का युद्धविराम प्रस्ताव  
इन हमलों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 8 से 10 मई तक के लिए 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। यह युद्धविराम द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस के मौके पर घोषित किया गया है, जब 1945 में नाजी जर्मनी पर रूस की जीत हुई थी। हालांकि, पुतिन ने युद्धविराम की निगरानी को लेकर कोई अन्य स्पष्ट योजना नहीं दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एलन मस्क का राजनीति पर ध्यान, टेस्ला के शेयरों में गिरावट से निवेशक बेचैन, नए सीईओ की शुरू हुई तलाश

वहीं यूक्रेन ने पुतिन के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही इसे अमेरिका और बाकी दुनिया को धोखा देने की कोशिश बताया है। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कम से कम 30 दिनों तक चलने वाले तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुतिन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि रूस बातचीत के बहाने धोखा देने की कोशिश कर रहा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें