फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में किए 45 ड्रोन हमले, बुनियादी ढांचा ध्वस्त

Mon, 12 Feb 2024 07:03 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेनी सेना ने एक बयान में बताया कि उसने 9 अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान निर्मित 40 ड्रोन को मार गिराया। जिन इलाकों में ड्रोन हमले हुए थे, उनमें राजधानी कीव का बाहरी क्षेत्र भी शामिल है। साढ़े पांच घंटे चले ड्रोन हमले में कृषि सुविधा व तटीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के साथ एक बार फिर तेज हो रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन ने रविवार को पूर्व उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर पावल्युक को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है। उधर, रूसी सेना ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में साढ़े पांच घंटे तक तक लगातार 45 ड्रोन दागे।

विज्ञापन


यूक्रेनी सेना ने एक बयान में बताया कि उसने 9 अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान निर्मित 40 ड्रोन को मार गिराया। जिन इलाकों में ड्रोन हमले हुए थे, उनमें राजधानी कीव का बाहरी क्षेत्र भी शामिल है। साढ़े पांच घंटे चले ड्रोन हमले में कृषि सुविधा व तटीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। माइकोलाइव इलाके में हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा। 

चार दिनों में दूसरी बार बदले सेनाध्यक्ष
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में सेना के मजबूत करने के लिए चार दिनों में दूसरी बार थल सेनाध्यक्ष बदला है। जेलेंस्की ने पूर्व उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर पावल्युक को सेना का नया कमांडर नियुक्त किया। वह कर्नल जनरल अलेक्जेंडर सिर्स्की की जगह लेंगे, जिन्हें गुरुवार को यूक्रेन के निवर्तमान सैन्य प्रमुख जनरल वलेरी जालुजनी की जगह नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें