फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Conflict: रूस ने ईरान पर इस्राइली हमले की निंदा की, परमाणु मसले पर मध्यस्थता की बात पर दिया जोर

Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

ईरान-इस्राइल तनाव को लेकर जहां एक तरफ पूरी दुनिया में चर्चा तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच इस तनावपूर्ण स्थिति को लेकर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान पर इस्राइल के हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि रूस इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने को तैयार है।

विज्ञापन
इस्राइल पर ईरान का हमला। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। देखते ही देखते ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागी हैं। दोनों देशों के बीच का ये तनाव एक भयावह संकट की ओर इशारा दे रहा है। हालांकि अब इस तनावपूर्ण स्थिति में रूस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि रूस ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और ईरान-इस्राइल तनाव को कम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


बता दें कि रूसी विदेश मंत्री का ये बयान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद आया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह बातचीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसोउद पेजेशकियन के बीच 13 जून को हुई बातचीत का ही एक हिस्सा थी।

ईरान पर इस्राइली हमले की निंदा की
इसके साथ ही रूसी विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि रूस ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वह ईरान पर इस्राइल के हमलों की निंदा करता है, क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। रूस ने यह भी कहा है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के समाधान और ईरान-इजराइल संघर्ष को कूटनीतिक और शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाने के प्रयासों को आगे बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Asia Tension: राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की बात, यूक्रेन से तनाव पर भी चर्चा

पुतिन ने नेतन्याहू  पेजेशकियन से की बातचीत
वहीं इससे पहले दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए  रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार रात ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों से फोन पर बात की थी। इस बातचीत को लेकर क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने ईरान में इस्राइली हमले से हुई मौतों पर दुख जताया और नागरिकों की जान जाने पर संवेदना प्रकट की।

रूस ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता पर दिया जोर
इसके साथ ही पुतिन ने नेतन्याहू से बातचीत में भी कहा कि ईरान के परमाणु मुद्दे को केवल राजनीतिक और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रूस किसी भी तरह की बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए मध्यस्थता करने को तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Asia Tensions: इस्राइल, ईरान, फलस्तीन में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह; भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी

दागेस्तान में रेडिएशन की स्थिति पर रूस की नजर

इस बीच, रूस के उपभोक्ता संरक्षण विभाग रोस्पोटरेबनादजोर ने बताया है कि ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर हुए इस्राइली हमले के बाद दक्षिणी दागेस्तान में रेडिएशन की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रेडियो वेस्टीएफएम के अनुसार, वहां की रेडिएशन स्तर सामान्य है, लेकिन हवा में गामा किरणों के नमूने नियमित रूप से लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें