फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vladimir Putin Health: रूस के राष्ट्रपति की सेहत पर क्रेमलिन का बड़ा बयान, 'बॉडी डबल' की अफवाह पर भी दिया जवाब

Tue, 24 Oct 2023 09:31 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर अटकलों के बीच राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन की तरफ से बयान जारी किया गया है। राष्ट्रपति की सेहत बिल्कुल ठीक होने का दावा करते हुए आधिकारिक बयान में 'बॉडी डबल' की बात को अफवाह बताकर इसका भी खंडन किया गया।
विज्ञापन
Vladimir Putin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह दावा राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में किया गया है। दरअसल, पुतिन की सेहत को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच राष्ट्रपति भवन / कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति की सेहत बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन


यूक्रेन से युद्ध के बाद कई बार आईं खराब सेहत की खबरें
पुतिन की सेहत ठीक होने का दावा करते हुए आधिकारिक बयान में पुतिन के 'बॉडी डबल' की बात को भी अफवाह करार दिया गया। पुतिन के हमशक्ल का इस्तेमाल करने की बात को अफवाह बताते हुए क्रेमलिन ने इसे हास्यास्पद भी बताया। गत लगभग 20 महीने से यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच पुतिन की सेहत खराब होने की बातें पहले भी होती रही हैं। क्रेमलिन इन खबरों का पहले भी मजबूती से खंडन करता रहा है।

पुतिन से जुड़ी गलत जानकारी शेयर न करने की अपील
ताजा घटनाक्रम में अफवाहों को हवा उस समय मिली जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेंजर एप्प की मदद से पुतिन की सेहत पर संदेश शेयर किए जाने लगे। अफवाहों पर विराम न लगता देख राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में पुतिन की सेहत को लेकर अपुष्ट खबरों और गलत सूचनाओं को साझा न करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन


क्रेमलिन ने मंगलवार को उस रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीमार होने का दावा किया गया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में पुतिन के लिए बॉडी डबल्स के इस्तेमाल की खबरों पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से कहा, "उनके साथ सब कुछ ठीक है, यह बिल्कुल झूठ है।" उन्होंने कहा कि पुतिन के पास कोई भी हमशक्ल या बॉडी डबल नहीं है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट्स पर क्या बताया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रूसी टेलीग्राम चैनल में बिना सूत्र का जिक्र किए 'पुतिन की खराब सेहत' वाली खबर शेयर की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर कुछ पश्चिमी मीडिया चैनलों ने रूसी राष्ट्रपति की सेहत पर खबरें चलाईं। कयासबाजी को विराम देते हुए मीडिया के सामने आए क्रेमलिन प्रवक्ता पेसकोव ने कहा "यह बेतुकी सूचना अफवाहों की श्रेणी में आता है, जिस पर मीडिया की एक पूरी श्रृंखला दृढ़ता के साथ चर्चा करती है।" उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों से मुस्कुराहट के अलावा और कुछ नहीं निकलता।

पुतिन 71 साल के हुए, चीन का दौरा सबसे हालिया 
गौरतलब है कि पुतिन जूडो में प्रशिक्षित हैं। लंबे समय से उनके साथ "एक्शन मैन" की छवि जुड़ी हुई है। बीते 7 अक्टूबर को पुतिन 71 वर्ष के हो गए। बता दें कि पुतिन की बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों का सिलसिला नियमित चलता रहता है, उनमें से कई टेलीविजन पर भी प्रसारित किए जाते हैं। खबरों के अनुसार, पिछले हफ्ते चीन की यात्रा पर गए पुतिन वापसी के दौरान दो रूसी शहरों में रुकने बाद राजधानी मॉस्को पहुंचे थे। 

बॉडी डबल के इस्तेमाल पर तीन साल पहले खुद पुतिन क्या बोले
सेहत को लेकर अफवाहों के बीच करीब तीन साल पहले 2020 के एक साक्षात्कार में, पुतिन ने लंबे समय से चली आ रही अफवाहों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि बॉडी डबल का उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें सुरक्षा कारणों से कई साल पहले एक बॉडी डबल के उपयोग करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें