फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में कोरोना का कहर: राष्ट्रपति पुतिन कुछ दिन और रहेंगे आइसोलेट, उनके दफ्तर में दर्जनों लोग हुए हैं संक्रमित

Fri, 17 Sep 2021 12:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

रूस के राष्ट्रपति को कोरोना से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। इसके बावजूद कोरोना उनके बेहद करीब पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में कोरोना की चपेट में आए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उनके नजदीकी दर्जनों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पुतिन ने मॉस्को के नेतृत्व वाले सुरक्षा गठबंधन की एक वर्चुअल बैठक में कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरे आस पास रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला था। इनकी संख्या सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई दर्जन हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों पुतिन के कुछ करीबियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया था। उन्होंने सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है।




वहीं पुतिन को करोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था अपनाई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तो पुतिन का ध्यान रख ही रही है। वहीं उनसे मिलने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसा कोई ही होगा जो बिना क्वारंटीन पूरा किए रूस के राष्ट्रपति से मिल सके। इसके बावजूद कोरोना उनके करीब पहुंच गया है, जिसको देखते हुए पुतिन ने आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

कुछ दिन और आइसोलेट रहेंगे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खुद को आइसोलेट करने के बाद कहा है कि पृथकवास में जाने से पहले उनके दफ्तर में दर्जनों लोग का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया था। उन्होंने वीडियो के जरिये कहा कि वे अभी कुछ दिन और क्वारंटीन रहेंगे। 14 सितंबर को पुतिन ने कोरोना वायरस को लेकर खुद को आइसोलेट किया था, जिसके चलते उनकी ताजिकिस्तान की यात्रा भी रद्द कर दी गई।

वे स्पूतनिक-वी की दोनों डोज ले चुके हैं। प्रवक्ता ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया है। इस सप्ताह क्षेत्रीय सुरक्षा बैठकों के लिए पुतिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हिस्सा लिया। हालांकि, फिलहाल वे डाक्टरों के परामर्श में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें